लिखना पर कविता

लिखना पर कविता

kalam

क्या आप कविता लिखना चाहते हैं ?
यदि हाँ तो दो विकल्प है आपके पास

पहला विकल्प यह कि–
उनके लिए कविताएं लिखना
एक बड़ी चुनौती लेना है
इसमें कठिन संघर्ष और खतरों के अंदेशे भी हैं बहुत सारे

दूसरा विकल्प यह कि–
उनके लिए कविता लिखना
अवसरों के दरवाज़े खोलना है
इसमें पुरस्कार और सम्मान की संभावनाएं भी हैं बहुत सारे

अपनी कविता में क्या लिखना चाहते हैं आप
यह आपको ही तय करना है
दोनों ही विकल्प खुले हैं आपके लिए
या तो कविता लिखकर चुनौती ले लो
या फिर कविता लिखकर खोल लो बंद अवसरों के दरवाजे।

बताइये क्या लिखना चाहते हैं आप..?

नरेन्द्र कुमार कुलमित्र
9755852479

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply