माँ दुर्गा से संबंधित हाइकु

1
देवी मंदिर
झिलमिलाते जोत
लगी कतार
2
भक्तों की भीड़
मनोभिलाषा रखें
माँ के चरण
3
फहरे ध्वज
काली पीली रक्तिम
माँ के आँगन
4
विभिन्न रूप
शक्ति की आराधना
आत्म उजास
5
घंटियों संग
गूंजते जयकारा
माँ शेरावाली
6
मय श्रृंगार
शंख चक्र त्रिशूल
सिंहवाहिनी
7
खड्ड खप्पर
कर शोभित मुद्रा
मात कालिका
8
नमन माते
दुर्गे दुख भँजनी
जगजननी
सुधा शर्मा
राजिम छत्तीसगढ़
29-9-2019



