पावस पर कविता – नीरामणी श्रीवास नियति

WordPress database error: [Table 'u953544830_kavitabahar.wp_kb_ratings' doesn't exist]
SELECT AVG(rating) as average, COUNT(*) as total FROM wp_kb_ratings WHERE post_id = 36761


Warning: Attempt to read property "average" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 357

Warning: Attempt to read property "total" on null in /home/u953544830/domains/kavitabahar.com/public_html/wp-content/plugins/kavitabahar/modules/class-kb-star-rating.php on line 358

पावस पर कविता

falgun mahina
फागुन महिना पर हिंदी कविता

पावस ऋतु अब आ गई , घिरी घटा घनघोर ।
चमचम चमके दामिनी , बादल करते शोर ।।
बादल करते शोर , भरे नदिया अरु नाला ।
चले कृषक खलिहान , लगा कर घर में ताला ।
नियति कहे कर जोड़ , दिखे ज्यों रात्रि अमावस ।
अँधियारा चहुँ ओर , घटा छाये जब पावस ।।

पावन पावस ऋतु सदा , शीतल करती जान ।
ग्रीष्म ताप के बाद में , गिरे बूँद खलिहान ।।
गिरे बूँद खलिहान , तृप्त है प्यासी धरती ।
सूखा हो आकाल , प्यास से जनता मरती ।।
नियति कहे कर जोड़ , जरा अब बरसो सावन ।
अगन बुझे हर देह , बूँद से कर दे पावन ।।

खड़ा हिमालय रोकता , वारिद जल को मान ।
पेड़ काट नर कर रहा , पर्वत भी बेजान ।।
पर्वत भी बेजान , इसी से होती वर्षा ।
पावस देख किसान , खुशी से मन भी हर्षा ।।
नियति कहे कर जोड़ , देह फिर बने शिवालय ।
सभी लगाओ पेड़ , कहे नित खड़ा हिमालय ।।

नीरामणी श्रीवास नियति
कसडोल छत्तीसगढ़

इस कविता को रेट करें

0.0 (0 रेटिंग्स)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0 thoughts on “पावस पर कविता – नीरामणी श्रीवास नियति”

Scroll to Top