नहीँ बताई (Nahi batai)
समाचारों में
अमितभ बच्चन की
लम्बाई भी बताई
अमितभ बच्चन की
लम्बाई भी बताई
अटल बिहारी वाजपेयी की
कविताई भी बताई
टाटा, बिड़ला, अम्बानी की
कमाई भी बताई
कमाई भी बताई
मोदी की लाखों के सूट की
सिलाई भी बताई
सिलाई भी बताई
नेहरु के कपड़ों की
धुलाई भी बताई
धुलाई भी बताई
संजय दत्त की जेल से
रिहाई भी बताई
रिहाई भी बताई
पक्ष-विपक्ष की संसद में
खिंचाई भी बताई
खिंचाई भी बताई
परन्तु गरीबों की भुखमरी से
लड़ाई नहीं बताई
लड़ाई नहीं बताई
-विनोद सिल्ला©
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.