हिंदी संग्रह कविता-इतनी शक्ति हमें देना

कविता संग्रह
कविता संग्रह

इतनी शक्ति हमें देना

इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना।
हम चलें नेक रास्ते पे हमसे,
भूल कर भी कोई भूल हो ना।
दूर अज्ञान के हों अँधेरे,
तू हमें ज्ञान की रोशनी दे।
हर बुराई से बचते रहें हम,
जितनी भी दे भली जिंदगी दे।
बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन में बदले की हो ना।
हम चलें नेक रास्ते में इतनी शक्ति हमें देना
हम न सोचें हमें क्या मिला है,
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण।
फूल खुशियों के बाँटे सभी को,
सबका जीवन ही बन जाये मधुबन ।
अपनी करुणा का जल तू बहा के,
कर दे पावन हरेक मन का कोना।
हम चलें नेक रास्ते इतनी शक्ति हमे देना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top