मनीभाई नवरत्न के सेदोका

मनीभाई नवरत्न के सेदोका

manibhai Navratna
मनीभाई पटेल नवरत्न

सेदोका – पंछी की दिशा

पंछी की दिशा
बता रही है सदा
होने को महानिशा। 
लौट आओ रे
घर से जाने वालों
मंजिल बुला रही। 

🖊मनीभाई नवरत्न

समुद्री हवा

समुद्री हवा
एक होके बूंदों से
बारिश की तीरों से
बरस रही
मदमस्त गिरि को
धीरे से घिस रही। 

🖊मनीभाई नवरत्न

जूते

बिखरे हुए
कई अकेले जूते
हमसफ़र ढूँढे।
पुछता नहीं
कोई हाल उनकी
साथी न हो जिनकी।
🖊मनीभाई नवरत्न

दिन की शुरुआत

बड़ी मधुर
सुबह का भजन
दिन की शुरुआत
हंसते गाते
गुज़रे ये जिंदगी
इससे ज्यादा नहीं।

🖊मनीभाई नवरत्न

मान्यता

हिलता नहीं
जो निज मान्यता से।
धंस चुका जड़ सा।
नहीं सीखेगा,
उसने पर्दा डाला।
अपने ही आंखों में।
🖊मनीभाई नवरत्न

सूखती लता

लटकी हुई
सूखती लता संग
वो जीवन का फल
बेताब है वो
टूट जाने के लिए।
निहारने को कल।
🖊मनीभाई नवरत्न

ख्वाहिश

बैठा रहता
बेवजह गली में
सब हाल जानता
लिखता उसे,
किसी से न कहता
बस यही ख्वाहिश।
🖊मनीभाई नवरत्न

आकांक्षाएँ

मन में दबी
कुंठित आकांक्षाएँ
पनपती रहती
निकल आती
स्वप्न चलचित्र में।
सत्य का उजागर।

🖊मनीभाई नवरत्न

अनकही

मैंने समझा
जो वो कही नहीं थी।
पर क्यों मान लिया?
जैसे वो कही
और मैंने ही सुना
वो बातें अनकही।
🖊मनीभाई नवरत्न

चार मेंढक

चार मेंढक
जाने क्या बतियाते?
हर रोज टर्राते।
पास जाते ही
डबरे में कूदके
हर राज़ छिपाते।

🖊मनीभाई नवरत्न

पंछी की दिशा

पंछी की दिशा
बता रही है सदा
होने को महानिशा
ओ मेरे राही !
लौट आना तू घर
मंजिल बुला रही ।

🖊मनीभाई नवरत्न

समुद्री हवा

समुद्री हवा
एक होके बूंदों से
बारिश की तीरों से
बरस रही
मदमस्त गिरि को
धीरे से घिस रही।

🖊मनीभाई नवरत्न

फूल में शूल

फूल में शूल

बड़ी बात नहीं है

यही तो प्रकृति है। 

अचंभित क्यों? 

जीवन का रीत ये

है बड़ी सीख ये। 

🖊मनीभाई नवरत्न

हवा में शोर

हवा में शोर

जैसे बावला हुआ

कुछ तो कह रहा। 

बेजुबां नहीं

यही इसका ढंग है। 

ये जीने का रंग है। 

🖊मनीभाई नवरत्न

चमके पानी 

चमके पानी 

जैसे खिलखिलाती

हंसती-गाती-जाती। 

उमंग भरी

मचलती सरिता। 

सागर से मिलने। 

🖊मनीभाई नवरत्न

इंसानियत

भरा पड़ा है

पत्थर से दुनिया

घर, देव, मंदिर। 

इंसानियत

सब बेजान दिखे, 

शक्ल है पत्थर सा। 

🖊मनीभाई नवरत्न

बारिश

मिट्टी महके

बारिश बूंदे मिले, 

जीवन खिल जाये। 

धन्य हो धरा

बीज बने पादप

सहज स्वर्ग लाये। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – तुलसी चौरा

तुलसी चौरा

गृह सुधा कलश। 

देव ग्राम सर्वस्व। 

कल्प वृक्ष ये

पूर्ण मनोकामना

सुख, शांति, आरोग्य। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – गुलाबी शीत 

निखार बसा

हर एक पग में। 

ठंड आई जग में। 

गुलाबी शीत 

मन रखे गुलाब । 

चेहरा आफताब। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – वसंत ऋतु

वसंत ऋतु

कोयल कलरव

आम्रवृक्ष के बौर। 

प्रेम मिलाप, 

चितवन में छाई। 

शोभा की अगुवाई। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – आंसू

वर्षा ही तो है

आंखों में आंसू आना

गालों का गीला होना। 

कालिमा झर

निर्मल नभ सा हो

मन का हल्का होना। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – वैश्विक ताप

ग्रीष्म बताता

आनेवाला संकट

आ गई है निकट

संभल जाओ

वैश्विक ताप वृद्धि

मानव लगा बुद्धि। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – प्रकृति पुत्र

भोला कृषक 

सच्चा प्रकृति पुत्र

नहा रहा स्वेद से। 

जग के लिए

अपना जग भूला 

धीरे धीरे वो घुला। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका- समय

सब जा फंसे

काम की ट्रेफिक में

बाह्यर्जगत पर। 

चलती सदा, 

घड़ी की टिक टिक

समय है आजाद। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – बच्चे

बच्चे बीज हैं, 

संस्कार की खाद से

जब फसल पके। 

साकार होते, 

हर देखा सपना। 

जीवन ये अपना। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका- गाँव

मुर्गे की बांग,

गइया की पुकार

पंछी के कलरव। 

चले जा रहे, 

विलुप्ति की दिशा में, 

गाँव स्वर्ग बचाओ। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सेदोका – भीड़

 खुद से मिलो

भीड़ से निकलके

जरा ठंडी सांस लो। 

तेरी जिन्दगी

तेरे बिन अधुरा। 

हो ले आज तू पूरा। 

🖊मनीभाई नवरत्न

सन्यासी

कहाँ सन्यासी?
किस वन में स्थित
उनकी तपोभूमि?
बाना कौशेय
जग ने धरा जब,
अदृश्य हैं तब से।

मनीभाई नवरत्न छत्तीसगढ़

मनीभाई नवरत्न
मनीभाई नवरत्न

📝 कवि परिचय

यह काव्य रचना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना ब्लाक क्षेत्र के मनीभाई नवरत्न द्वारा रचित है। अभी आप कई ब्लॉग पर लेखन कर रहे हैं। आप कविता बहार के संस्थापक और संचालक भी है । अभी आप कविता बहार पब्लिकेशन में संपादन और पृष्ठीय साजसज्जा का दायित्व भी निभा रहे हैं । हाइकु मञ्जूषा, हाइकु की सुगंध ,छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन , चारू चिन्मय चोका आदि पुस्तकों में रचना प्रकाशित हो चुकी हैं।

🔗 इस कविता को साझा करें
📱 WhatsApp
✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top