नारी पर दोहे- डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

नारी पर दोहे

★★★★
नारी की यशगान हो ,नारी की ही रूप ।
नारी के सहयोग से,मिलते लक्ष्य अनुप।।

नारी बिन कब पूर्ण है?एक सुखी परिवार।
नारी जो सुरभित रहे, सुखी रहे संसार।।

जग में जो करता नहीं , नारी का सम्मान।
कहलाये वह क्यो मनुज ,वह है पशु समान।।
★★★★★★★★★★★★★
रचनाकार – डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

You might also like