शिक्षा पर कविता

शिक्षा पर कविता

शिक्षा का अधिकार सभी को
सभी शिक्षित कीजिये।
कहते है महादान इसको
दान सबको दीजिए।।1।।


शिक्षा का ये क्षेत्र असीमित
अनुसंधान कीजिये।
अधुनातन नवतकनीकों से
जनकल्याण कीजिये।।2।।


शिक्षा से कोई भी वंचित
रहे ना संसार मे।
शिक्षा की सब अलख जगाएं
हर एक परिवार में।।3।।
???
शिक्षा जीवन का मूल मंत्र
सबको सुलभ कराएं।
मेहनतकश और शोषित भी
सब जन शिक्षा पाएं।।4।।


बुनियादी शिक्षा को घर घर
सब मिलकर पहुँचाओ।
धर्म जाति मजहब इन सबको
शिक्षा में ना लाओ।।5।।


शिक्षा से ही इस समाज को
सुसंस्कृत बनाईये।
समृद्धि भी मिलती है इससे
सर्वजन अपनाइए।।6।।


शिक्षा ही सम्मान दिलाती
शिक्षा अवश्य पाएं।
मिलकर ज्ञान का प्रसार करें
अज्ञानतम हटाएं।।7।।

©डॉ एन के सेठी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top