सोशल मीडिया की गलियारों में

सोशल मीडिया की गलियारों में

सोशल मीडिया की गलियारों में
उठ चला जब से शेयर का दौर
शब्दो में एक सन्देश कर दी हमने पोस्ट
बन रहे दोस्त कर रहे रिकवेस्ट
हम भी देते उन्हें रिस्पेक्ट
प्रोफाइल पर फोटो लगाकर देखे बारंबार
दुसरो की अपडेट पोस्ट से रोज होती शुरुआत
पर सोशल मीडिया में एक तरफ उड़ान तो
दूसरी ओर है ऐसी दोस्ती
भी कर दे हैरान ओर परेशान
किस्मत है कि इस भुलभुलैया में न में फंस जाऊ
हैक होने का डर सताए,में सिक्योरिटी लगाऊँ
राहों में अपने पन में चोला ओढ़े ठग भी है तैयार
सोशल मीडिया की इन गलियों न मिल सकता
श्री कृष्ण और सुदामा जैसा बाल सखा व्यवहार
स्टेटस का दौर चला में भी वहां करता अपडेट
कोई रिस्पांस न मिले तो हो जाता अपसेट
प्रोफाइल की डीपी जूम करके करता हु में याद
जब से सोशल मीडिया का दौर आया
हो जाते बस इसमे गुम

परिचय :- अक्षय भंडारी
निवासी : राजगढ़ जिला धार
शिक्षा : बीजेएमसी
सम्प्रति : पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top