स्वामी जी आपको करते हैं नमन

स्वामी जी आपको करते हैं नमन

स्वामी विवेकानंद
स्वामी विवेकानंद

स्वामी जी आपको करते हैं नमन
स्वीकार कीजिए श्रद्धा सुमन

वेदों का पाठ सारे जग को पढ़ाया
दुनिया में भारत का मान बढ़ाया
शिकागो का यादगार सम्मेलन
स्वामी जी आपको करते हैं नमन

युवाओं को बढ़ने का मार्ग बताया
दीन-दुखियों को गले से लगाया
सेवा में अर्पित किया जीवन
स्वामी जी आपको करते हैं नमन

रामकृष्ण परमहंस गुरु कहलाए
नरेंद्र से विवेकानंद बनाए
गुरु संग आपका करते वंदन
स्वामी जी आपको करते हैं नमन

              रमेश गुप्ता ‘प्रेमगीत’
                 सूरजपुर(छ.ग.)
              मो.नं-9977507715

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply