वृक्ष लगाएं धरती बचाये/नीलम त्यागी ‘नील’

पर्यावरण दिवस पर कविता

वृक्ष लगाएं धरती बचाये/नीलम त्यागी ‘नील’

पर्यावरण दिवस पर कविता
पर्यावरण दिवस पर कविता

आओ मिलकर पेड़ लगाएं…
इस धरा को वसुंधरा बनाये…
एक वन हम ऐसा सजाये…
जिससे सारे रोग कट जाएं…

प्रदूषण को ऐसी मार लगाएं…
आओ एक वृक्ष सभी लगाएं…
एक एक करके सभी उपवन बनाये…
मानव से ज्यादा हम वृक्ष लगाएं…

इस धरा को हम सभी बचाये…
जल और पेड़ का महत्त्व बताएं..
जीवन अपना उपयोगी बनाएं..
महानता वृक्षों की सभी को समझाये…

समय रहते ही सजग हो जाएं…
जीवन हम अपना ऐसा बनाये…
पेड़ों से इस ज़मीं को सजाये…
संदेश ये सारे जग में फैलाएं….

नीलम त्यागी ‘नील’

Scroll to Top