परीक्षा पर कविता (poem on exam in hindi)

यहाँ पर परीक्षा पर कविता (poem on exam in hindi) का संकलन किया है जहाँ पर कवि यह बताने की कोशिश की हैं कि इस जीवन में हर रोज परीक्षा होती है.

हर रोज परीक्षा होती है

जीवन है संघर्ष सदा ही
हर दिन ही एक चुनौती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

संघर्षों से क्या घबराना
जीवन साथ सदा रहते हैं।
हिम्मत से ही आगे बढ़ना
सुख दुख जीवन को कहते हैं।।
जीवन में पग पग पर चलते
मानवता ही जब रोती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

जब तक जीवन है दुनिया में
पथ में बाधाएं आएंगी।
हिम्मत से हम करें सामना
बाधाएं सब मिट जाएंगी।।
जीवन ज्योति चलेगी जब तक
आशा कभी नहीं सोती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

जीवन जीना बहुत कठिन है
कष्ट सदा आते जाएंगे
भय की पीड़ा को निकाल दो
दुःख नहीं आने पाएंगे।।
जीवन का परिणाम मृत्यु है
अंतराल जीवन ज्योती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

मानव सपने देखे प्रतिदिन
जीवन भर सोया रहता है।।
आए उम्र बुढ़ापे की जब
यादों को ढोए रहता है।।
तन मन दोनों क्षीण हुए अब
आत्मा उसकी अब रोती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

कलयुग के इस कठिन काल में
झूठ सत्य को दबा रहा है।
न्याय दब गया धन के नीचे
पैसा सब कुछ चला रहा है।।
लोभ मोह मद कोप बढ़ा है
धरा पाप को ढोती है।
कदम कदम अवरोध यहाँ है
हर रोज परीक्षा होती है।।

✍️ डॉ एन के सेठी

कविता बहार
📖 2950 कविताएँ
📂 श्रेणियाँ:
हिंदी कविता
🏷️ टैग:
#परिवार पर कविता #प्रेम पर कविता #भावपूर्ण हिंदी कविता #रिश्तों का गुलाल हिंदी कविता #रिश्तों पर कविता #संबंधों की कविता #Hindi Poetry #Holi Poetry #प्रेरणादायक हिंदी कविता #रंगों की क्रांति कविता #समकालीन हिंदी कविता #सामाजिक व्यंग्य कविता #हिंदी कविता #हिंदी साहित्य ब्लॉग #होली कविता 2026 #ओजपूर्ण कविता #रंगों की क्रांति हिंदी कविता #समाज परिवर्तन कविता #सामाजिक क्रांति कविता #आधी दुनिया की आवाज़ #नारी सशक्तिकरण कविता #महिला अधिकार कविता #ओजपूर्ण हिंदी कविता #नारी सम्मान कविता #महिला सशक्तिकरण हिंदी कविता #स्त्री का स्वाभिमान #स्वाभिमान पर कविता

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top