आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन

आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन

आज के दिन जन्म लिया महान बैट्समैन।
नाम जिसका सर डोनाल्ड जॉर्ज ब्रैडमैन।।
“द डॉन”के नाम से मशहूर वो आस्ट्रेलियन ।
कम उम्र में बन गया वह क्रिकेटर महानतम।।
दायां हाथ की बल्लेबाजी, गेंदबाजी लेग ब्रेक।
तनहाई पसंद इंसान थे वे ,व्यवहार थी नेक।।
सप्त सहस्त्र रन सौ की औसत ,पलट देते गेम ।
शामिल उनका नाम आईसीसी हाल ऑफ फेम ।।
क्रिकेटर प्रशंसक के तौर पे ,समर्पित की रचना।
डॉन ब्रैडमैन बनने का, युवा क्रिकेटर का सपना।।(रचयिता:-मनीभाई,भौंरादादर,बसना,महासमुंद)

मनीभाई नवरत्न
मनीभाई नवरत्न

📝 कवि परिचय

यह काव्य रचना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना ब्लाक क्षेत्र के मनीभाई नवरत्न द्वारा रचित है। अभी आप कई ब्लॉग पर लेखन कर रहे हैं। आप कविता बहार के संस्थापक और संचालक भी है । अभी आप कविता बहार पब्लिकेशन में संपादन और पृष्ठीय साजसज्जा का दायित्व भी निभा रहे हैं । हाइकु मञ्जूषा, हाइकु की सुगंध ,छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन , चारू चिन्मय चोका आदि पुस्तकों में रचना प्रकाशित हो चुकी हैं।

🔗 इस कविता को साझा करें
📱 WhatsApp
✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top