कविता बहार

जनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’

हिंदी कविता

घनाक्षरी छंद विधान: जनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’ जनहरण घनाक्षरी का विधान:– ३१, वर्ण प्रति चरण( ८८८७) १६,१५ पर यतिचार चरण समतुकांत हो।प्रति चरण ३० वर्ण लघु औरअंतिम वर्ण गुरु हो। जनहरण घनाक्षरी का उदाहरण प्रभु नटखट चल पथ पनघटनिरखत जल घटगिरधर नटखटपटकत घट है। भय भगदड़ तबघर पथ लगि जबछिपत रहत अबगिरधर नट है वन […]

जनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’ Read More »

गुरु पच्चीसी

समाज और यथार्थ

भारत के गुरुकुल, परम्परा के प्रति समर्पित रहे हैं। वशिष्ठ, संदीपनि, धौम्य आदि के गुरुकुलों से राम, कृष्ण, सुदामा जैसे शिष्य देश को मिले। डॉ. राधाकृष्णन जैसे दार्शनिक शिक्षक ने गुरु की गरिमा को तब शीर्षस्थ स्थान सौंपा जब वे भारत जैसे महान् राष्ट्र के राष्ट्रपति बने। उनका जन्म दिवस ही शिक्षक दिवस के रूप

गुरु पच्चीसी Read More »

वर्षा ऋतु (मनहरण घनाक्षरी) -सुश्री गीता उपाध्याय

हिंदी कविता

विषय :- वर्षा ऋतु
विधा:-मनहरण घनाक्षरी
————————————————————
सजल सघन बन,
उमड़ घुमड़ घन,
बिखर गगन भर-
देखो सखी आ गया।

घरर घरर घर,
गरज गरज कर,
तमक चमक हर-
दिशा चमका गया।

झरर झरर झर,
धरर धरर धर,
तरर बतर कर,
जल बरसा गया।

सरर सरर सर,
फरर फरर फर,
इधर उधर कर,
सबको भिगा गया।

दादुर टरर टर,
हर्ष पूर्ण स्वर भर
इत उत कूद कर,
खुशी दरसा गया।

सूखी माटी भीग चली,
बह गयी गली गली,
नार नदी सब बहे,
सर सरसा गया।

हल बैल बीज लिए,
खेत में कृषक गए,
नव गीत छेड़ रहे,
उमंग समा गया।

धरती सरस पगी ,
ममता छलक लगी,
बीज नव जीवन पा,
उठ कर आ गया।

—सुश्री गीता उपाध्याय
रायगढ़ छत्तीसगढ़

वर्षा ऋतु (मनहरण घनाक्षरी) -सुश्री गीता उपाध्याय Read More »

व्यर्थ न बैठो काम करो तुम- डॉ एन के सेठी

हिंदी कविता

विषय-मेहनत
विधा-सार छन्द

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

व्यर्थ न बैठो काम करो तुम
मेहनत से न भागो।
आलस छोड़ो करो परिश्रम
सभी नींद से जागो।।

कर्म करो परिणाम न देखो
अपना भाग्य बनाओ।
मेहनत से आगे बढ़ो तुम
जीवन सफल बनाओ।।

आए हम सब इस दुनिया में
कर्म सभी करने को।
मेहनत करें सब मिलकर हम
जग नही विचरने को।।

खुश होते भगवान सदा ही
हिम्मत सदा दिखाओ।
करो परिश्रम जीवन में तुम
आगे बढ़ते जाओ।

मिलता मेहनत से सभी को
जीवन उन्नति पाए।
बढ़े सदा हिम्मत से आगे
भाग्य बदलता जाए।।

हर एक संकट मेहनत से
हल हो ही जाता है।
जीवन में पुरुषार्थ सदा ही
मान यहाँ पाता है।।

जीवन का पर्याय मेहनत
इससे सबकुछ होता।
करता जोआलस्य यहाँ पर
वह सब कुछ है खोता।।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

©डॉ एन के सेठी

व्यर्थ न बैठो काम करो तुम- डॉ एन के सेठी Read More »

मनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’

हिंदी कविता

घनाक्षरी छंद विधान: मनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’ मनहरण घनाक्षरी विधान:– ८, ८, ८, ७ (आठ,आठ, आठ,सात) वर्ण संयुक्त वर्ण एक ही माना जाता है। कुल ३१वर्ण, १६, १५, पर यति हो,( , ) पदांत गुरु(२) अनिवार्य है, चार पद सम तुकांत हो, चार पदों का एक छंद कहलाता है। मनहरण घनाक्षरी का उदाहरण होली रूप

मनहरण घनाक्षरी -बाबूलालशर्मा ‘विज्ञ’ Read More »

प्रकृति का इंसाफ- मोहम्मद अलीम

प्रकृति और पर्यावरण

प्रकृति का इंसाफ 1.उदयाचल से अस्ताचल तक,कैसी ये वीरानी है |उत्तर से दक्षिण तक देखो ,मानव माथ पर परेशानी है || 2. पूरब से चली दनुज पुरवाई ,मानव मानव का नाशक बनकर |खड़ा है द्वारे एक विषाणुसृष्टि में नर पिशाचक बनकर || 3.चीन वुहान का एक विषाणु ,संक्रामक संक्रमण फैलाया है |विश्व स्वास्थ्य संगठन में

प्रकृति का इंसाफ- मोहम्मद अलीम Read More »

अलविदा मेरे चाहने वाले-कमल यशवंत सिन्हा ‘तिलसमानी’

हिंदी कविता

अलविदा मेरे चाहने वाले जब उसने ही छोड़ दिया मुझको मेरे हवालेतुम्हीं बताओ फिर मुझको कौन संभाले??? अब फिर किसी पे ऐतबार न होगाकरीब आने के चाहे कोई सौ तरकीब निकाले। जिसने खो दी अपने जीने की वजहउसे ख़्वाब दिखाते है ख़्वाब तोड़कर जाने वाले। भूख ,नींद, प्यास सब छीन कर वो कहते हैख्याल रखना

अलविदा मेरे चाहने वाले-कमल यशवंत सिन्हा ‘तिलसमानी’ Read More »

नज़्म – मुझे समझा रही थी वो

हिंदी कविता

मुझे समझा रही थी वो बहुत मासूम लहजे में, बड़े नाज़ुक तरीके सेमेरे गालों पे रखके हाथ समझाया था उसने येसुनो इक बात मानोगे,अगर मुझसे है तुमको प्यार,तो इक एहसान कर देनाजो मुश्किल है,मेरी ख़ातिर उसे आसान कर देना…अब इसके बाद दोबारा मुझे न याद आना तुमअगर ये हो सके तो जान मुझको भूल जाना

नज़्म – मुझे समझा रही थी वो Read More »

Scroll to Top