सेवा का संरक्षण- दिलीप कुमार पाठक “सरस”

है झुकी डाल फल फूल फली,
मुस्कानें लख-लख लहरातीं |

था एक बीज जो वृक्ष बना, 
बरसातें उसको नहलातीं||

माटी पाकर आया बचपन,
सेवा का संरक्षण पाया|

लकड़ी पत्ती फल फूल कली, 
है सेवा की सिर पर छाया||

गुरु मातु पिता का संरक्षण, 
हम सबने ही कल पाया था|

जिनके अपने श्रम के बल पर, 
कल अंकुर बन मुस्काया था||

कुछ सेवा हमको है करनी, 
कुछ बीज बनाने वृक्ष हमें|

कुछ बनें समर्पित उनके हित, 
जिनके बल पर कुछ पेंड़ जमें||

दिलीप कुमार पाठक “सरस”
कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply