साहब कांसीराम पर कविता

साहब कांसीराम पर कविता

वो साईकिल चलाने वाला
साहब कांसीराम था।

वंचित को हक दिलाने वाला
साहब कांसीराम था।

बामसेफ को बनाने वाला
साहब कांसीराम था।

नीला झंडा उठाने वाला
साहब कांसीराम था।

खून में उबाल लाने वाला
साहब कांसीराम था।

शुद्र मन पर छाने वाला
साहब कांसीराम था।

भीम की याद दिलाने वाला
साहब कांसीराम था।

हमें हुक्मरान बनाने वाला
साहब कांसीराम था।

मनु की धज्जियाँ उड़ाने वाला
साहब कांसीराम था।

सिल्ला’ को पीछे लगाने वाला
साहब कांसीराम था।

-विनोद सिल्ला

0 thoughts on “साहब कांसीराम पर कविता”

Leave a Comment