हिन्दुस्तान की हिन्दी – मोहम्मद अलीम

हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है। 14 सितम्बर, 1949 के दिन संविधान निर्माताओं ने संविधान के भाषा प्रावधानों को अंगीकार कर हिन्दी को भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी। संविधान के सत्रहवें भाग के पहले अध्ययन के अनुच्छेद 343 के अन्तर्गत राजभाषा के सम्बन्ध में तीन मुख्य बातें थी-

संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अन्तर्राष्ट्रीय रूप होगा ।

हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है – मोहम्मद अलीम

tiranga
HINDI KAVITA || हिंदी कविता


देवनागरी लिपि से सजी हिन्दी,
सब भाषाओं के माथे की बिंदी ,
सरस, मधुरिम, सा बहे कालिन्दी,
गर्व कराती हिन्दुस्तान की हिन्दी |
ककहरा देखो वर्णो का मानसरोवर है |


हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |
काव्य में नवरस शोभा बढ़ाये ,
स्वर भी वाक्यो में ऐसे जुड़ जाये,
गद्य की शोभा भाषाशैली से,
छंद-चौपाई से सज-धज कर आये |


अलंकार की छटायें कितनी मनोरम है |
हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |
भारतेन्दु युग में समृद्ध हुई,
द्विवेदी युग में फूली वृद्ध हुई,
व्याकरण से परिष्कृत शुद्ध हुई,
आधुनिक युग में हिन्दी प्रबुद्ध हुई |


शब्द शक्ति, शब्द गुण वाक्य में अगोचर है |
हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |
लोकोक्ति कहावते और मुहावरे,
पर्यायवाची शब्दों से मोती बिखरे,
व्यापक निघंटु संदेह हरे,
हिन्दी की अनेकार्थी सब से परे |


सब लोगो को जोड़ने संविधान भी सहोदर है |
हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |
सूर तुलसी की वाणी हिन्दी,
ब्रज,अवधि,खड़ी या सिन्धी,
पन्त, महादेवी, माखन,निराला,
द्विवेदी की संस्कारी हिन्दी |


हिन्दी भाषा संस्कृति लाती घर -घर है,
हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |
कभी चांद दुल्हन बन जाए,
मधुकर प्रेमी बन इतराये ,
कभी चेहरा चन्द्र बन जाए ,
डालो पर जाकर इतराये |
सब जाति -धर्मो की भाषा हिन्दी फरहर है |
हिन्दुस्तान की हिन्दी सरस मनोहर है |


मोहम्मद अलीम
बसना जिला-महासमु़ंद छत्तीसगढ़

इस रचना को शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top