बिपिन रावत पर हिंदी कविता

भारत का अभिमान – बिपिन रावत पर हिंदी कविता

भारत के जवान हैं देश की शान,
देश के लिए हर पल होते हैं कुर्बान।
ऐसे ही एक महान शख्स का सुनाता हूं कहानी,
जिसका हिन्दुस्तान और दुनिया भी है दीवानी।
बहुत ही पवित्र और गौरवशाली है वह स्थान,
जन्म लिए जहां पर वीर बिपिन रावत महान।
दिल में देश प्रेम और निडरता था अखंड,
जन्म स्थान का नाम है पौड़ी- उत्तराखंड।
रावत जी के पिता थे मेजर,हिंद-सेना की शान,
बिपिन रावत जी बन गए,भारत का अभिमान।

tiranga

प्रारंभिक शिक्षा का यूं चला था सिलसिला,
शिक्षा ग्रहण किए सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला।
सैन्य वर्ग की शिक्षा के लिए हुए जब काबिल,
देहरादून के सैन्य अकादमी में हो गए शामिल।
जहां मन लगा पढे़ रावत जी वहां तक,
हासिल किए सैन्य – शिक्षा में स्नातक।
हर तरफ सजी थी सैन्य अभ्यास की महफिल।
बड़ी मेहनत से हासिल किए उन्होंने एम.फिल।
अदम्य साहस-वीरता का उन पर था वरदान,
बिपिन रावत जी बन गए,भारत का अभिमान।

गोरखा राइफल में प्रवेश कर मचा दि हलचल।
रावत जी के नेतृत्व से दुश्मन डरते हर- पल।
दहशतगर्दों के मंसूबों को कर दिया था भंग,
“उरी”द सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया है दंग।
ब्रिगेडियर – पद से बढ़ाया हिंद का सम्मान।
यश-कीर्ति मिला संभाला जब कांगो-कमान।
भारत माता के सपूत को नहीं भूलेगा ये जहान,
बिपिन रावत जी बन गए ,भारत का अभिमान।

आपातकाल सैनिक कार्यवाई में हरदम थे दक्ष,
सैन्यवर्ग में पदोन्नत होकर बने सेना के अद्यक्ष।
दुश्मनों के छक्के छुड़ाए चाहे देश हो या विदेश,
30 दिसंबर 2020 को बने पहले सी.डी.एस.।
वीर रावत जी के पराक्रम से कौन था अनजान,
बिपिन रावत जी बन गए,भारत का अभिमान।

दुर्घटना में हो गए शहीद वीर बिपिन रावत महान,
नि:शब्द हैं सभी गमगीन हो गया संपूर्ण हिंदुस्तान।
फैल गया यह खबर हर गांव-शहर गली-गली,
भारत माता के सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अकिल करे लेखनी से हर पल उनका बखान,
नौजवानों करो देश – सेवा बनो सच्चा-इंसान।
नित्य लब पे हो हरदम हिन्दुस्तान का गुणगान,
बिपिन रावत जी बन गए ,भारत का अभिमान।

अकिल खान रायगढ़ जिला – रायगढ़ (छ.ग.)
पिन – 496440.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top