क्रिसमस डे -कवि डीजेन्द्र कुर्रे ‘कोहिनूर’

क्रिसमस डे

सर पे टोपी हाथ मे क्रिसमस,
चलो सांता बनते हैं।
प्रभु के जन्म दिवस पर,
पुनीत कर्म हम करते हैं ।

बच्चों के साथ मिलकर,
हँसी ठिठोली करते हैं।
खूब नाचे हम खूब गाए,
बच्चों के मन बहलाते है।

चलो गिरजाघर जाकर,
प्रभु के महिमा गाते हैं।
पवित्र बाइबिल पड़कर,
ध्यान मसीह में लगाते है।

आओ सब मिलकर ,
क्रिसमस उत्सव मनाते हैं।
दिनदुखियों की सेवा कर,
नये नये उपहार बाँटते है।
~~~~~~~●●●~~~~~

रचनाकार-डिजेंद्र कुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभावना,बलौदाबाजार (छ.ग.)

मो. 8120587822

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *