जीविनी युवा रचनाकार-आलोक कौशिक की

जीविनी युवा रचनाकार

आलोक कौशिक एक युवा रचनाकार एवं पत्रकार हैं। इनका जन्म 20 जून 1989 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम पुण्यानंद ठाकुर एवं माता का नाम सुधा देवी है। मूलतः बिहार राज्य अन्तर्गत अररिया जिले के फतेहपुर गांव निवासी आलोक कौशिक ने स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य) तक की पढाई बेगूसराय (बिहार) से की। तत्पश्चात विभिन्न विभिन्न विद्यालयों में अध्यापन एवं स्वतंत्र पत्रकारिता का कार्य किया। अब तक इनकी सैकड़ों रचनाएं विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इनका विवाह 24 फरवरी 2016 को बिहार राज्य अन्तर्गत सुपौल जिले के रामपुर गांव की एक शिक्षित सुन्दरी ‘मनीषा कुमारी’ से हुआ। 30 नवंबर 2016 को इन्हें एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इनकी दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं, जो शीघ्र ही पाठकों को उपलब्ध करा दी जायेंगी।

इस रचना को शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top