दुख दर्द सभी के हर लें वो माता शेरावाली

  • Post category:Uncategorized
  • Post author:
  • Post last modified:April 21, 2019
  • Reading time:1 mins read

दुख दर्द सभी के हर लें वो माता शेरावाली

दुख दर्द सभी के हर लें वो माता शेरावाली,
झोली सबकी तु भर दे वो माता मेहरावाली,
नौ दिन का ये त्योहार लगे बडा ही प्यारा,
तुमसे सबकी मैया नाता बडा ही न्यारा,
प्रेम सुधा बरसा दे तु लाल चुनरियाँ वाली,
दुख दर्द सभी—————–
बडी निराली मैइया दुख सबके हर लेती है,
पार लगा दे नैया सबकी झोली भर देती है,
जय जय हो तेरी मैया तु खप्पर धारनेवाली,
दुख दर्द सभी—————
जग की जननी माता ,माने तु सबको समान ,
रखती है मैया तु अपने भक्तों का ध्यान ,
धारा प्रीत की तुझमे बड़ी ही ममता वाली,
दुख दर्द सभी के ——–
बचे हैं पापी जो भी धरती का बोझ बढ़ाने,
अन्याय बढाके मैया न्याय का शीश झुकाने,
रूप कुपित दिखला दे मुंडमाला धरने वाली ,
दुख दर्द सभी के———
   जागृति मिश्रा रानी
कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply