रसायन चुर्ण हिन्दी
हिन्दी शब्दकोश खंगालकर
शब्द चयन कर साथ।
शब्दकोश का भंडार पड़ा है
ज्ञानार्जन दीजिए बाट।।
हिन्दी कोष महासागर है
पाते हैं गोता खोर।
तैर सको तो तैर सागर को
गहरा है अति घोर।।
डुबकी लगाये अंदर जावें
गोता लगावें, गोता खोर।
आसमान सा ऊपर हिन्दी
पताल पुरी सा गहरा छोर।।
सृजन साहित्य,नवरस धारा
रस छंद दोहा अलंकृत है।
संधि समास परिपुर्ण हिंन्दी
वर्ण माला भी सुसज्जित है।
सात स्वर संगीत की धारा
ब्याकरण से परिपूर्ण है।
आंनद भर उल्लास करती
महौषधि रसायन चूर्ण है।।

Kavita Bahar Publication
हिंदी कविता संग्रह

Kavita Bahar Publication
हिंदी कविता संग्रह