
गर्मी की छुट्टियां पर बाल कविता
(1)
गर्मी की छुट्टी लो आई
हम बच्चों के मन को भाई
(2)
मई महीने के आते ही
नानी जी की याद सताई
(3)
गर्मी के मौसम में माँ ने
घर पर ठंडी खीर बनाई
(4)
गर्मी में जी-भर कर खाओ
आइस-क्रीम बर्फ ठंडाई
(5)
गुठली कौन आम की खाए
इसी बात पर हुई लड़ाई
(6)
लीची का है स्वाद निराला
वाह-वाह क्या जब भी खाई
——————————————-
शंकर आँजणा नवापुरा धवेचा
बागोड़ा जालोर-343032

