
ओ नर्स आप हो बड़ी कमाल
सेवा भाव की अद्वितीय मिसाल ,
ओ नर्स आप हो बड़ी कमाल
आप अपनी प्यारी मुस्कान से मरीजों
का दुःख मिटा देती हो
ओ नर्स आप सच में हो बड़ी महान।।
आज इस कोरोना संकट में
आप अपनी नींद चैन त्याग चुकी हो,
आपके इस सराहनीय कार्य के कारण
आप सबके दिलों में राज करती हो,।।
मरीजों को प्यार से समझाती हो
सबका दुःख दूर कर देती हो,
सबके साथ खुद भी बच्चा बन जाती हो
आपके इस हुनुर को सलाम
ओ प्यारी नर्स……………………..।।
आप सेवा की करती दान हो
आप सच में महान हो
आपको मेरा दिल से नमन
आप हमेशा अपनी जान की परवाह किये
बिना दूसरों की जान बचा रही हो।।
शंकर आँजणा नवापुरा धवेचा
बागोड़ा जालोर-3403032
कक्षा स्नातक तृतीय वर्ष

बहुत ही शानदार