प्रयाण गीत – गोपालप्रसाद व्यास

प्रयाण संगीत (march) एक प्रकार का संगीत है जो प्रायः सैनिक वाद्य (मिलिटरी बैण्ड) में प्रयुक्त होती है।

kavita
कविता बहार

प्रयाण-गीत गाए जा!- गोपालप्रसाद व्यास


प्रयाण-गीत गाए जा ! स्वर में स्वर मिलाए जा।
यह ज़िन्दगी का राग है, जवान जोश खाए जा!
प्रयाण-गीत गाए जा!


तू कौम का सपूत है, स्वतन्त्रता का दूत है,
निशान अपने देश का उठाए जा, उठाए जा!

प्रयाण-गीत गाए जा!


ये आँधियाँ पहाड़ क्या? ये मुश्किलों की बाढ़ क्या?
दहाड़ शेरे-हिन्द, आसमान को हिलाए जा!
प्रयाण-गीत गाए जा!


तू मातृभूमि के लिए, जला के प्राण के दिए,
नयी किरण प्रकाश की जगाए जा, जगाए जा!
प्रयाण-गीत गाए जा!


तू बाहुओं में आन भर, सगर्व वक्ष तानकर,
गुमान माँ के दुश्मनों का धूल में मिलाए जा!
प्रयाण-गीत गाए जा!


प्रयाण-गीत गाए जा! तू स्वर में स्वर मिलाए जा।
यह ज़िन्दगी का राग है, जवान गुनगुनाए जा!


गोपालप्रसाद व्यास

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *