सिंगार भजन /केवरा यदु “मीरा “

Maa Durga photo

दुर्गा या आदिशक्ति हिन्दुओं की प्रमुख देवी मानी जाती हैं जिन्हें माता, देवीशक्ति, आध्या शक्ति, भगवती, माता रानी, जगत जननी जग्दम्बा, परमेश्वरी, परम सनातनी देवी आदि नामों से भी जाना जाता हैं।शाक्त सम्प्रदाय की वह मुख्य देवी हैं। दुर्गा को आदि शक्ति, परम भगवती परब्रह्म बताया गया है।

सिंगार भजन /केवरा यदु “मीरा “

Maa Durga photo
Maa Durga photo

सिंगार भजन

सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।
मोहिनी मुरतिया लाल चुनरिया होऽऽऽ
मोहिनी मुरतिया लाल चुनरिया नैनन भावे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।


सिर सोने के क्षत्र बिराजे माथे सोहे बिंदिया ।
माथे सोहे बिंदिया  भवानी माथे सोहे बिंदिया ।
लाल कमल दल होठ भवानी हो  —-
लाल कमल दल होठ भवानी नैनन भावे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।


कानों में कुन्डलिया सोहे नाक में सोहे नथनिया ।
नाक में सोहे नथनिया भवानी नाक में सोहे नथनिया ।
नव लखा हार गले में दमके हो–
नव लखा हार गले में दमके हो नैनन भावे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।


बाँहों में बाजूबँद दमके खन खन खनके कँगना ।
खन खन खनके कँगना भवानी खन खन खनके कँगना ।
हरि हरि चूड़ियाँ हाथ में खनके हो—-
हरि हरि चूड़ियाँ हाथ में खनके नैनन भावे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।


लाली लाली लुगरा पहिरे ओढ़े लाल चुनरिया ।
ओढ़े लाल चुनरिया भवानी ओढ़े लाल चुनरिया ।
कमर में करधनिया सोहे हो—
कमर में करधनिया सोहे नैनन भावे हो ।


सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।
पाँव में माँ के पायल छनके सोहे लाल माहुरिया ।
सोहे लाल माहुरिया भवानी सोहे लाल माहुरिया ।
चुटुक चुटुक माँ के बिछिया बाजे हो—
चुटुक चुटुक माँ के बिछिया बाजे नैनन भावे हो ।
सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।


सिंगार माता दुर्गा करन लागे हो ।
मोहिनी मुरतिया लाल चुनरिया होऽऽऽ
मोहिनी मुरतिया लाल चुनरिया नैनन भावे हो ।
सिंगार माता-


केवरा यदु “मीरा “
कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top