शाकाहार सर्वोत्तम आहार/ मंजू अशोक

शाकाहार सर्वोत्तम आहार/ मंजू अशोक

इस सच्चाई को समझे सारा संसार |
हम सबका हो एक ही विचार |
शाकाहार है सर्वोत्तम आहार |
यह बात जो हम सभी ने मानी |
इससे न होगी किसी जीव की हानि |
सब्जियां मोजूद है इस धरती पर रंग बी रंगी |
बस इनका महत्व समझे सभी |
न करो अपने शरीर के साथ कोई बेईमानी |
शाकाहार से मन में आते सात्विक विचार |
जिससे निखरता हमारा किरदार |
तभी तो कहती मंजू की लेखनी सबसे |
सदा रखो अपना शाकाहारी आहार |
जो होगा ताजा-ताजा सर्वोत्तम आहार |
कभी न रहोगे कोई बीमार |
सबका जीवन होगा सरल सुंदर |
आध्यात्म जागेगा मन के अंदर |
तभी तो कहा है हमने…….
इसे करे सभी स्वीकार |
हम सबका हो एक ही विचार |
है ‘शाकाहार सर्वोत्तम आहार’ ||

मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

You might also like