राम स्तुति / अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

Jai Sri Ram kavitabahar

राम स्तुति / अनिल कुमार गुप्ता “अंजुम”

shri ram hindi poem.j

रघुनन्दन हे सबके प्यारे
रामचंद्र तुम सबके दुलारे
कौशल्या को तुम हो प्यारे
दशरथ नंदन सबके प्यारे
जय सीतापति जय हो राघव
जय दशरथी जय जानकी बल्लभ
जय रघुनन्दन जय श्री राम
रावण को तुमने है तारा
प्रिय विभीषण को गले लगाया
सुग्रीव ने तुमसे जीवन पाया
सबरी को भी मोक्ष दिलाया
आदर्शों के तुम सो स्वामी
हे प्रभु हे अन्तर्यामी
अहिल्या ने भी जीवन पाया
असुरों को भी प्रभु पार लगाया
बने सबकी आँखों के तारे
घर – घर आओ राम हमारे
राम-राम जय राम – राम
कर दो सबके पूर्ण काम
निर्मल कर दो सबकी काया
हर लो प्रभु जी सारी माया
रघुनन्दन हे सबके प्यारे
रामचंद्र तुम सबके दुलारे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top