नर्स दिवस पर कविता: सेवाभावी परिचारिका – महदीप जंघेल

इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस (नर्स लोगन के अंतर्राष्ट्रीय समीति) एह दिवस के 1965 से हर साल मनावेले। जनवरी 1974, से एकरा के मनावे के दिन 12 मई के चुनल गइल जवन की फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस हवे। फ्लोरेंस नाइटेंगल के आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक मानल जाला।

नर्स दिवस पर कविता: सेवाभावी परिचारिका


हर वक्त खड़ी रहती,
हर वक्त डटी रहती।
हौसलों की उड़ान भरी रहती,
उम्मीदों को पंख देती।
अच्छी व सच्ची जिसकी होती भूमिका,
वो है सेवाभावी परिचारिका।

दुःख व संताप हरती,
मरीजों की देखभाल करती।
बुरे वक्त में साथ रहती,
रुग्णो को नवजीवन देती।
सेवा की है जो संचालिका,
नित सेवारत रहती परिचारिका।

रुग्णों की नित सेवा कर,
अपना फर्ज निभाती ।
मां,और पत्नी का भी,
अपना धर्म निभाती।
कर्तव्य पथ पर अडिग ,
साहस,धैर्य,दया की मणिकर्णिका।
नित सेवाधर्म निभाती,
साहसी बहादुर परिचारिका।

हर पल जो साहस जगाती,
उम्मीदों की सुमन खिलाती।
नवजीवन का संचार कराती,
दया और करुणा लुटाती।
मां का प्रेम दिखाती परिचारिका।

सेवा धर्म हर फर्ज निभाती,
खिलता नित नव चमन।
मुरझाए जो फूल खिलाती ,
उनको मेरा शत शत नमन।


📝महदीप जंघेल
खमतराई, खैरागढ़

इस रचना को शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top