सुभाष चंद्र बोस – डॉ एन के सेठी

subhashchandra bos

सुभाष चंद्र बोस – डॉ एन के सेठी

आजादी के नायक थे
मातृभू उन्नायक थे
जीवन अर्पण किया
ऐसे त्यागी वीर थे।।

भारत माँ हुई धन्य
देशभक्ति थी अनन्य
जयहिन्द किया घोष
कर्मयोगी वीर थे।।

त्याग दिया घर बार
किया वतन को प्यार
शत्रु के लिए सदा वो
तेज शमशीर थे।।

भारत माँ के सपूत
साहस भरा अकूत
झुके नहीं रुके नहीं
देश तकदीर थे।।

नाम सुभाष बोस था
दिल मेंभरा जोश था
देशभक्ति का जुनून
ज्ञानवान धीर थे।।

त्याग दिए सुख चैन
देखे नहीं दिन रैन
देश हित लगे रहे
मातृभूमि वीर थे।।

हिन्द हित सेना जोड़
शत्रुमुख दिया तोड़
पीठ न दिखाई कभी
ऐसे रणधीर थे।।

कभी नहीं मानी हार
शत्रु झुका हर बार
आजादी के लिए लड़े
सुधीर गम्भीर थे।।


डॉ एन के सेठी

You might also like