जिन्दगी पर कविता

जिन्दगी पर कविता

मंजिल लक्ष्य

जिन्दगी तो प्रेम की एक गाथा है,
जिन्दगी भावुक प्रणय की छाँव है,
जिन्दगी है वेदना की वीथिका सी
जिन्दगी तो कल्पना की छुवन भर है।

जिन्दगी है चन्द सपनों की कहानी,
जिन्दगी विश्वास के प्रति सावधानी,
जिन्दगी इतिहास है निर्मम् समय का
जिन्दगी तो आँसुओं की राजधानी।

जिन्दगी तो लहलहाती फसल सी है
जिन्दगी कल्पनाओं के सुनहरे महल सी है
जिन्दगी तो कामनाओ का घुटन भर है
जिन्दगी तो कल्पना की छुअन भर है।
             

जिन्दगी तो एक  स्वप्न सा सुहावना है
जिन्दगी का नाम ही सम्भावना है
लोग कुछ भी कहे इस जिन्दगी को
पर जिन्दगी तो मौत की ही प्रस्तावना है।

कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रूद्रप्रयाग (उत्तराखंड)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top