मातृ पितृ पूजन दिवस पर कविता

मातृ पितृ पूजन दिवस पर कविता

दिवस मातृ पितु ले मना, करिये सत संकल्प।
ईश मान पितु मात को, छोड़ो सभी विकल्प।।

घर में ही भगवान हैं, सच जीवन दातार।
मात पिता को मान दें, करिये उनसे प्यार।।

जन्म दिया है आपको, रखे गर्भ नौ मास।
पाला मय अरमान के, मात पिता विश्वास।।

पाल पोष पहचान दी, पढ़ा लिखा कर शान।
खोया निज को आप में, उनका रखो गुमान।।

जीवन संतति हित जिए, छोड़ स्वयं अरमान।
अब उनका विश्वास बन, मात पिता भगवान।।

शर्मा बाबू लाल कहि, दोहा लिख कर षष्ट।
विनय आपसे, हो नही, मात पिता को कष्ट।।
. °°°°°°°°°
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा
सिकंदरा दौसा राजस्थान
???????????

इस रचना को शेयर करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top