देश को एकता के सूत्र में बांधे हिंदी

देश को एकता के सूत्र में बांधे हिंदी

देश को एकता के सूत्र में बांधे हिंदी।
भारत के भाल की सुंदर सी सजी बिंदी।
हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं।
राष्ट्र का गौरव गान है हमारी हिंदी।1।
दिलों को जोड़े ऐसी सरल भाषा है हिंदी।
हर हिंदुस्तानी की गर्व की अभिलाषा भाषा है हिंदी।
इतना होते हुए भी ये कैसी बिडम्बना मधुर।
बहुसंख्यक बोलें फिर भी संयुक्त राष्ट्रभाषा है हिंदी।2।
हिन्द का अभिमान,स्वाभिमान है हिंदी।
हिन्द का गर्व,पहचान,सम्मान है हिंदी।
हिंदी केवल भाषा ही नहीं हिन्द की।
भावों की अभिव्यक्ति का ज्ञान है हिंदी।3।


*सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top