दिल की बात बताकर देखो

दिल की बात बताकर देखो दिल की बात बताकर देखोमन में दीप जलाकर देखो।कौन किसी को रोक सका हैनाता खास निभाकर देखो।आँखों की बतिया समझो तोलब पर मौन सजाकर देखो।इश्क़ सफ़ीना सबका यक साथोड़ा पार लगाकर देखो।लोग जगत सब मैला यारोंमन का वहम मिटाकर देखो।रब का एक नज़रिया सब परऐसा भाव जगाकर देखो। राजेश पाण्डेय […]

दिल की बात बताकर देखो

दिल की बात बताकर देखो
मन में दीप जलाकर देखो।
कौन किसी को रोक सका है
नाता खास निभाकर देखो।
आँखों की बतिया समझो तो
लब पर मौन सजाकर देखो।
इश्क़ सफ़ीना सबका यक सा
थोड़ा पार लगाकर देखो।
लोग जगत सब मैला यारों
मन का वहम मिटाकर देखो।
रब का एक नज़रिया सब पर
ऐसा भाव जगाकर देखो।

राजेश पाण्डेय अब्र
    अम्बिकापुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top