हनुमत वंदना

हनुमत वंदना

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा श्री हनुमान जयंती Chaitra Shukla Poornima Shri Hanuman Jayanti
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा श्री हनुमान जयंती Chaitra Shukla Poornima Shri Hanuman Jayanti

राम नाम जाप कर, चित्त निज साफ कर,
पवनसुत ध्यान धर,प्रभु को पुकारिये।
भेद भाव भूल कर, क्रोध अहं नाश कर,
बजरंगी शरण जा, जीवन सुधारिये।।
राम भक्त हनुमान, करें नित्य गुणगान
मंगल को पूज कर, जीवन सँवारिये।
लाल देह सर्व प्रिय,सियाराम बसें हिय
लडुअन के भोग हों, आरती उतारिये।

प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, 25 फरवरी 2020

✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top