राधा पुकारे तोहे श्याम- केवरा यदु मीरा की भजन

जिसका प्रकार भक्तिकाल में मीरा अपने श्रीकृष्ण के भक्ति में रंग गई थी, वैसे ही आज राजिम की कवयित्री केवरा यदु मीरा अपने श्याम के रंग में रंगकर अपना भजन लिखी जा रही है. उनके भजन संग्रह में से

राधा पुकारे तोहे श्याम

shri Krishna
Shri Krishna

राधा पुकारे तोहे श्याम हाथ जोड़ कर।
आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर।।
आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।

रूठ गई निंदिया श्याम , चैनों करार भी।
प्रीत जगाके काहे मुझको बिसार दी।
भूल नहीं जाना कान्हा दिल से नाता जोड़ कर।।

आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।।
आ जाओ—

बाँसुरी बजा के कान्हा फिर से बुलाने आजा।
पूनम की रात मोहन रास रचाने आजा।
यमुना तट पे बैठी हूँ मैं जाऊँ ना छोड़ कर।।

आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।
आ जाओ–

मधुबन उदास कान्हा यमुना उदास है।
रोते हैं ग्वाले तेरे दर्शन की प्यास है ।
मुड़कर कर न देखा श्याम हमसे नाता जोड़ कर।।

आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।।
आ जाओ–

नैनों से नीर बरसे कान्हा तेरी याद में ।
मर न जाऊँ रो रोकर पछताओगे बाद में ।
कैसे तुम जीते हो मोहन हमसे मुँह मोड़ कर।।

आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।
राधा पुकारे तोहे श्याम हाथ जोड़ कर।
आ जाओ मोहन प्यारे मथुरा को छोड़ कर ।।
आ जाओ—


केवरा यदु “मीरा “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *