त्रिपदिक

त्रिपदिक


     .   
अतीत   धरोहर   है ।
सुधार  ले  चल  आज  को
तुझे  आता  जौहर   है ।
            *
जीवन रण हारा अगर ।
मत हो निराश बाँकुरे
देगी विजय मंत्र समर ।
           *
कविता नहीं बोल रहा ।
आप बीती है मेरी
भेद ये क्यों खोल रहा ।
                *
कर्म में प्रेम धर्म कर ।
समृद्धि घर आती है
बंदे सदा सुकर्म कर ।
     .              *
क्यों  परेशान हो रहा ।
बढ़ तू अपनी मौज में
गम न कर किसी ने कहा ।
            *
ये प्रवंचना छोड़ दे ।
सद्भावना कर केवल
कटीले  पंथ मोड़  दे ।
             ~  रामनाथ साहू  ” ननकी “
                          मुरलीडीह

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply