जीत का विश्वास पर कविता

जीत का विश्वास पर कविता

संघर्ष से भरा जीवन,
अग्रसर सतत होना।
काँटो पर भी चलकर,
हँसकर पल बिताना।

मुश्किल समझे दुनिया,
उसको जोश दिखा जाना।
हर लक्ष्य को प्राप्त कर,
राहों पर चलते जाना।

चिंता मन से हटाकर,
आशा की किरण जगाना।
उत्साह भर ले मन में ,
जीत का विश्वास दिलाना।
~~~~~~~~~~~~~~~~
डिजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभावना (छत्तीसगढ़)
मो. 8120587822

You might also like