अंग्रेजी नव-वर्ष- अभिनंदन

अंग्रेजी नव-वर्ष- अभिनंदन

कुण्डलिया

🚩१.🚩
कहें तेईस अलविदा, स्वागत है नववर्ष|
मंगल मोद मना रहे़ं , है प्रतीक्षा सहर्ष ||
है प्रतीक्षा सहर्ष, स्वप्न चौबीस के सजे|
हर्षित जनमन‌ आज, नूतन संवत् विराजे||
विनय करे ‘गोपाल’ , खुशी बाँटते सब रहे़ं।
अंग्रेजी वर्ष की ,शुभेच्छा भी सभी कहें ||

🚩२.🚩

मंगलमय  नववर्ष  हो, खुशमय हो परिवार।
घर में मिल-जुल कर रहें,बाँटें सबको प्यार।।
बाँटें सबको प्यार, सब बनिए परम प्रबुद्ध।
नया साल कीजिए,तन मन को निर्मल,शुद्ध।।
विनय करे गोपाल,हो हर्षित मुदित मधुमय।
यूं करलें कुछ काम, हो नव वर्ष मंगलमय ।।

✍️आचार्य गोपाल जी उर्फ आजाद अकेला (बरबीघा वाले)

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।