कुछ तोड़ें कुछ जोड़ें

कुछ तोड़ें कुछ जोड़ें

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 5 June - World Environment Day
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 5 June – World Environment Day

चलो
आज कुछ
रिश्ते तोड़ें,
चलों
आज कुछ
रिश्तें जोड़ें…..!
प्लास्टिक,पॉलीथीन
बने अंग जो जीवन के
इनसे नाता तोड़ें,
जहाँ-तहाँ
कचरा फेंकना,
नदियों का पानी
दूषित करना
इस आदत को भी छोड़ें…!!
अलग-अलग हो कचरा
जैविक और अजैविक
हर घर में खुदा
एक गड्ढा हो
सब गीला कचरा
उसमें पड़ता हो
उससे जैविक खाद बनायें
जैविक खाद बनाना मुश्किल
इस मिथक को तोड़ें…..!!!
दिवस विशेष हो कोई अपना
एक पौधा अवश्य लगायें
बच्चे जैसी सार-संभाल कर
उसको वृक्ष बनायें
पौधों से रिश्ता जोड़,
पर्यावरण मित्र बनें
विरासत में सौंपने
स्वच्छ पर्यावरण
अनुचित के सम्मुख तनें…..

डा० भारती वर्मा बौड़ाई
देहरादून, उत्तराखंड

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply