CLICK & SUPPORT

मेहनत पर विश्वास कर- डीजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”

मेहनत पर विश्वास कर

              (1)
आंख मूंद कर विश्वास न कर ,
जज्बात में आकर विश्वास न कर।
कुछ ठोस सबूत तो जान ले,
सच्चे इंसान को पहचान कर।

              (2)
कोई धोखा दे तो उसे माफ कर,
फिर उस पर  विश्वास न कर।
आए कठिनाइयों को संघर्ष कर,
अपनी मेहनत पर विश्वास कर।

               (3)
स्वयं पर पहले विश्वास कर ,
लोगों से प्रेम से बात कर।
दुख सुख तो एक पहिया है,
उस परमपिता पर विश्वास कर।

              (4)
जग में रहकर कुछ काम कर,
जग में रहकर कुछ नाम कर ।
सफलता की ऐसे सीढ़ी प्राप्त कर,
दुनिया की हर कोनो में पहचान कर।

~~~~~~

रचनाकार – डीजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”
मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर,बसना
जिला महासमुंद (छ.ग.)
मो. 8120587822

कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

CLICK & SUPPORT

You might also like