नारी की सुन्दरता पर कविता – बाबूलाल शर्मा

नारी की सुन्दरता पर कविता

kavita-bahar-hindi-kavita-sangrah


नीति नियामक हाय विधायक,
भाग्य कठोर लिखे हित नारी।
सत्य सदा दिन रात करे श्रम,
वारि भरे घट ले पनिहारी।
पंथ चले पद त्राण नहीं पग,
कंटक कष्ट हुई पथ हारी।
‘विज्ञ’ निहार अचंभित मानस,
सुंदर नारि कि सुंदर सारी।
. ….👀🌹👀….
केश खुले घन कृष्ण घटा सम,
ले घट हाथ टिका कटि धारे।
गौर शरीर लगे अति कोमल,
नैन झुके पर हैं कजरारे।
कंगन हाथ सजे शुभ सुंदर,
वस्त्र सुशोभित हैं रतनारे।
कंटक पंथ लगे तिय शापित,
‘विज्ञ’ विवेक लिखे हिय हारे।
. …👀🌹👀….
✍©
बाबू लाल शर्मा,बौहरा, विज्ञ
सिकन्दरा, दौसा, राजस्थान
👀👀👀👀👀👀👀👀👀

कविता बहार

"कविता बहार" हिंदी कविता का लिखित संग्रह [ Collection of Hindi poems] है। जिसे भावी पीढ़ियों के लिए अमूल्य निधि के रूप में संजोया जा रहा है। कवियों के नाम, प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिए कविता बहार प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply