क्रिकेट पर कविता| POEM ON CRICKET IN HINDI

हमारे देश में घर-घर में क्रिकेट मैच देखा जाता है क्रिकेट मैच के दौरान टीवी देखते वक्त घर का माहौल खास हो जाता है। पति पत्नि का नोक झोंक और क्रिकेट का वर्णन करती हुई मनीभाई का यह कविता जरूर पढ़िए।

क्रिकेट पर कविता| POEM ON CRICKET IN HINDI

क्रिकेट का खेल है, रोमांच से भरपूर।
दिल धड़कने को , हो जाता है मजबूर ।।

चीखें निकलती जब खिलाडी होता आउट।
और मन में छा जाता , बेचैनी का क्लाउड।

छक्के लगे ताली बजी, आंखे तरेरे बीवी।
रिमोट छीनकर बोले, मैं अब देखूंगी टीवी।।

बोलती सदा, इस क्रिकेट ने किया नुकसान।
लगता है इस देश के लिए , ये धर्म से महान।

मैं कहूं कुछ काम नहीं, टीवी देखने के सिवा।
एक ही झटके में वो हो जाती मुझसे खफा।।

उसी मौके एक खिलाड़ी ने फिर मारा छक्का।
एक बार फिर उसको लगा जोरों का धक्का।।

खेल के रोमांच देख पूछ लिया कहां का मैच।
उसी समय विरोधी खिलाड़ी ने लपका कैच।।

मैं और क्या करता, मेरे रंग में भंग पड़ गया।
क्रिकेट देखते देखते , कब उससे लड़ गया ?

भारत पाक के मैच जैसे, अब है गहमागहमी।
लाइट के चले जाने से, बढ़ गई और गरमी ?

लाइट के आने से, फिर मन में उल्लास छाया।
बीवी का गुस्साया चेहरा भी, मुझे अति भाया।

रिमोट दे बीवी को, बैठ गया मैं उससे सटकर।
उसने भी क्रिकेट देखी, रिमोट पकड़े कसकर।।

परिवार संग क्रिकेट देखने का अलग ही मजा है ।
जीते तो घर में पार्टी, और हारे तो लगता सजा है।

मनीभाई नवरत्न

मनीभाई नवरत्न
📖 136 कविताएँ

यह काव्य रचना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना ब्लाक क्षेत्र के मनीभाई नवरत्न द्वारा रचित है। अभी आप कई ब्लॉग पर लेखन कर रहे हैं। आप कविता बहार के संस्थापक और संचालक भी है । अभी आप कविता बहार पब्लिकेशन में संपादन और पृष्ठीय साजसज्जा का दायित्व भी निभा रहे हैं । हाइकु मञ्जूषा, हाइकु की सुगंध ,छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन , चारू चिन्मय चोका आदि पुस्तकों में रचना प्रकाशित हो चुकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 thought on “क्रिकेट पर कविता| POEM ON CRICKET IN HINDI”

  1. राजेन्द्र सिंह जगत

    बेहतरीन कविता पटेल सर
    हम क्रिकेट प्रेमियों की तरफ़ से आपको बहुत बहुत धन्यवाद,आगे आपका और भी रोचक कविताएं,लेख पढ़ने को मिलता रहें इसके लिए आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं….

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top