साक्षरता अभियान – बाबूराम सिंह

कविता संग्रह
कविता संग्रह

विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक मंगल शुभ कामनायें



साक्षरता अभियान
—————————–
साक्षरता अभियान चलायें,घर-घर अलख जगायें।
जन-जन साक्षर भव्य बनायें,ज्ञान ज्योति फैलायें।

बिना विद्या नर बैल समाना ,कहता है जग सारा।
मिटे नहीं विद्या बिन कभीभी,मानव मनअँधियारा।
तम अंधकार तिमिर सभी मिल,आओ दूर भगायें।
साक्षरता अभियान चलायें ,घर-घर अलख जगायें।

विद्या धन ऐसा है जगत में,बाँट न सकता कोई।
बिन विद्याअग-जग में किसीका,भला कभी न होई।
जन मानस आलोकित होवें ,ऐसा यत्न रचायें।
साक्षरता अभियान चलायें,घर-घर अलख जगायें।

भेद कभी बेटा – बेटी में , करे नहीं जग सारा।
सभी हो साक्षर पढ़े -लिखे, हो यह सबका नारा।
बढ़े प्रगति के पथ पर आगे ,सबको यह बतलायें।
साक्षरता अभियान चलायें,घर-घर अलख जगाये।

मानव प्रगति का इतिहास है, सहयोग आपस का।
बिना एकता दृढ़ हो जाना,नहीं किसी के बस का।
एकमत हो सब समझे बुझे,इसको सफल बनायें।
साक्षरता अभियान चलायें ,घर-घर अलख जगाये।

साक्षर जब जन-जन होगा तब ,फैलेगा उजियारा।
जागृत होगा भव्य ज्ञान से ,भारत वर्ष हमारा।
जन मानस मध्य ज्ञानालोक, सदा सरस फैलायें।
साक्षरता अभियान चलायें ,घर-घर अलख जगाये।

————————————————————
बाबूराम सिंह कवि
बडका खुटहाँ, विजयीपुर
गोपालगंज(बिहार)841508
मो॰ नं॰ – 9572105032
———————————————————-

You might also like