श्रेष्ठ शाकाहार है/ डॉ ओमकार साहू

Vegetable Vegan Fruit

श्रेष्ठ शाकाहार है
घास की रोटी चबाना, प्रेम का संचार है।…
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

जैन आगम की तरह है, ज्ञान घासीदास के।
भोज शाकाहार दाता, सुख दया विश्वास के।।
बुद्ध कहते जंतुओं से, प्रेम का विस्तार है।…
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

जीव की हत्या हमारी, भूल है अधिकार का।
श्रृंखला आहार तोड़े, है पतन व्यवहार का।।
*अन्न अंकुर भोज्य में हो, थाल का श्रृंगार है।… *
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

सुन कबीरा वाणियों को, जो जगत संदेश दे।
शुद्धता वातावरण में, शांति का परिवेश दे।।
जानवर सा माँस भक्षण, क्रोध का आधार है।
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

मानवी धर्मावलंबी, यह प्रथम कर्तव्य है।
प्राणियों की हो सुरक्षा, धारणाएँ श्रव्य हैं।।
पेड़ पर निर्भर हमारा, श्वासमय संसार है।…
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

वाक्य गाँधी ने कहे वह, कल्पनाएँ राम का।
आज भी सद्भावना है लक्ष्य मथुरा ग्राम का।।
साग हो आहार सबका, जीव भी परिवार है।…
यह महाराणा प्रदर्शित, श्रेष्ठ शाकाहार है।।…

★डॉ ओमकार साहू मृदुल,20.12.2023★

Scroll to Top