डिजेन्द्र कुर्रे के सर्वश्रेष्ठ 5 माहिया छंद

यहाँ पर डिजेन्द्र कुर्रे के सर्वश्रेष्ठ 5 माहिया छंद प्रस्तुत हैं

छंद
छंद

माहिया छंद -भारत की माटी

पूजा की आरत हैं,
समता है जिसमें….
यह मेरा भारत है

हो स्वर्ग हिमालय सा,
हृदय रहे अपना…
कैलाश शिवालय सा

पावन परिपाटी हैं
चंदन के जैसा
भारत की माटी है

प्यासे समशिरो को
चाह चलाने की
भारत के वीरों को

रक्षक जो सीमा के
वह भी बेटे है
अपनी भारत माँ के

वह कर्म महान किया
भारत के पग में
अपना बलिदान किया

मैं शीश झुकाता हूँ
गाथा वीरों की
श्रद्धा से गाता हूँ
★★★★★★★★
डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

माहिया छंद – राम

महलों के वासी थे
वचन निभाने को
वरसो वनवासी थे

इस जग को तारे है
प्रेम के वश में जो
भक्तों से हारे है

जग में कल्याणी है
बेड़ापार करे
तुलसी की वाणी है

अपना उद्धार किया
केवट ने प्रभु को
गंगा से पार किया

जिसको नित त्राण दिया
रघुवर के कारण दशरथ ने प्राण दिया

डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

राम सीता पर माहिया

जिस धर्म परायण में
राम बसे घट घट
पावन रामायण में

जो परम पुनिता है
मिथिला की बेटी
जननी माँ सीता है

प्रभु पर दिल हारी थी
लाड सुनयना की
मिथलेश कुमारी थी

कंगन की छाया में
सीता राम मिले
मिथिला की माया में

जयकारा अम्बर में
राम धनुष तोड़े
मिथलेश स्वम्बर में

=============
डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

माहिया छंद-राधा कृष्ण

जीवन से तृष्णा की
हल मिल जाता है
बंशी में कृष्णा की

राधा के जीवन में
श्याम बसे हर पल
मीरा के तन मन में

राधा तो घायल थी
हरि की चाहत में
मीरा भी पागल थी

खुद से अनजानी थी
राधा कान्हा के
इक प्रेम दिवानी थी

हर रोज सताती थी
राधा कान्हा पर
अधिकार जताती थी
★★★★★★★★
डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”

माहिया छंद – बेटी

( 1)
गोदी में लेटी हैं,
मैं खुश किस्मत हूँ
मेरी भी बेटी हैं।

(2)
प्राणों से प्यारी हैं,
मेरे भी घर में
इक राज दुलारी हैं।

(3)

बागों की क्यारी हैं,
महके फूल चमन
बेटी जो प्यारी हैं।

(4)
बेटी जो रानी हैं,
जिज्ञासा घर की
बड़ी ये सयानी हैं।


डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”
छत्तीसगढ़(भारत)

कोहिनूर
कोहिनूर
📍 मुड़ीडीह (बसना )

📝 कवि परिचय

परिचय
नाम - डिजेन्द्र कुर्रे"कोहिनूर"
पिता - श्री गणेश राम कुर्रे
माता - श्रीमती फुलेश्वरी कुर्रे
शिक्षा - बीएससी बायो.,एम.एस.सी. जूलॉजी,एम.ए.हिंदी,समाजशास्त्र, संस्कृत,एम. ए. छत्तीसगढ़ी,डी एड,पीजीडीसीए
जन्मतिथि - 5 सितंबर 1984
पद - शिक्षक(समन्वयक संकुल केंद्र जमदरहा)
स्थाई पता - ग्राम पीपरभौना, पोस्ट धनगाँव,तहसील बिलाईगढ़,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)
वर्तमान पता-मिडिल स्कूल पुरुषोत्तमपुर,तहसील बसना,
जिला महासमुंद (छ.ग.)

प्रकाशित कृतियाँ -
1.कोहिनूर की आभा(प्रथम काव्य संग्रह)
2.मेरी ताकत है कलम (द्वितीय काव्य संग्रह)
3.सतनाम चालीसा
4.सुमता के अंजोर (छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह)
5.ज्ञान सुधा (बाल पत्रिका)
6.कोहिनूर दीवाना (मुक्तक संग्रह )
संपादकीय संग्रह --
1.सोनहा बिहान (छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह)
2.संस्कार सरोवर (हिंदी काव्य संग्रह)
3.सोनहा बिहान भाग 2(छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह)
4.अजर अमर सतनाम (छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह)
5.होली के हंसगुल्ले (राष्ट्रीय साझा संकलन)
6.नीलांचल काव्यांजली (राष्ट्रीय साझा संकलन)
7.एक मुस्कान (राष्ट्रीय साझा संकलन)
8.महिमा वीर नारायण के (छत्तीसगढ़ी साझा संकलन)
9.कर्मयोगी संत गाडगे महाराज (राष्ट्रीय साझा संकलन)
10.मोर छत्तीसगढ़ महतारी (साझा संग्रह)
11.अवध में राम पधारें है (राष्ट्रीय साझा संग्रह )
12.संत गौरव बाबा गाडगे (राष्ट्रीय साझा संकलन )
13.विश्व रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर (अंतराष्ट्रीय साझा संकलन )
14.मया के खजाना (छत्तीसगढ़ी साझा संकलन )
15.गीत (राष्ट्रीय साझा संकलन )
16.आजादी के नायक (इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड )
17.संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास (राष्ट्रीय साझा संग्रह )
साझा प्रमुख संग्रह -
01.छन्दबद्ध भारत का संविधान (गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज )
02.छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन (गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड)
03.छंदबद्ध वृहद हिंदी व्याकरण (गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड)
अन्य रचनाएँ - अर्धशताधिक साझा संकलन में रचनाएँ एवं देश की कई पत्र पत्रिकाओं में रचनाएँ सतत प्रकाशित।

विधा - मुक्त छंद,घनाक्षरी,मुक्तक, गीत, कहानी, हायकू, दोहा, कुंडलियाँ,पद्य आदि विधाओ पर 1000से अधिक रचनायें।

सम्मान ---
1.मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान 2019
2.छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2019
3.डॉ.अम्बेडकर शिक्षा क्रांति 2019
4.राष्ट्रीय स्तर में गोल्ड,सिल्वर,एवं ब्रॉन्ज मेडल (कराटे खेल)
5.गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड(छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन) 2023
6.युवा साहित्य रत्न सम्मान 2024
7.सावित्री बाई फुले सम्मान 2024
8.गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (छंदबद्ध भारत का संविधान) 2024
9.गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (छंदबद्ध वृहद हिंदी व्याकरण) 2025

सैकड़ों साहित्यिक सम्मान।कला कौशल साहित्य संगम प्रदेश सचिव,इनके अलावा कई मंचों में पद पदाधिकारी दायित्वों का निर्वहन।
मोबाइल नंबर - 8120587822,9303921073
ईमेल - dijendrakurrey30@gmail.com

🔗 इस कविता को साझा करें
📱 WhatsApp
✅ लिंक कॉपी हो गया!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0 thoughts on “डिजेन्द्र कुर्रे के सर्वश्रेष्ठ 5 माहिया छंद”

  1. डीजेंद्र कुर्रे कोहिनूर

    आप सभी का स्नेह जरूर मिले मित्रों

Login
🔐
कवि बनें
Scroll to Top