माता की पूजा पर कविता

माता की पूजा पर कविता

माता की पूजा करूँ ,
जाकर उनके द्वार।
जननी मेरा भी करो,
भव से बेड़ापार।
भव से बेड़ापार,
भजन तेरा मैं गाऊँ।
बने जगत सुखधाम,
प्रेम ही नित मैं पाऊँ।
कह डिजेन्द्र करजोरि,
नहीं मुझको कुछ आता।
कर तेरा गुणगान,
रहूँ हरदम खुश माता।।
~~~~~~~~~~~~~~~~
डिजेन्द्र कुर्रे “कोहिनूर”
पीपरभवना,बलौदाबाजार (छ.ग.)
मो. 8120587822
,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top