CLICK & SUPPORT

चंद फूलों की खुशबू – अनिल कुमार गुप्ता

चंद फूलों की खुशबू – अनिल कुमार गुप्ता

चंद फूलों की खुशबू से कुछ नहीं होता

चलो फूलों का उपवन एक सजाएं

चंद मोतियों से कुछ नहीं होता

चलो मोतियों की माला एक बनाएं

चंद सितारों से कुछ नहीं होता

सितारों से सजा एक गगन बनाएं

चंद फूलों से कुछ नहीं होता

चलो फूलों का उपवन एक सजाएं

चंद मुस्कुराहटों से कुछ नहीं होता

चलो हँसी की बगिया एक सजाएं

चंद किरणों से कुछ नहीं होता

चलो प्रयासों का सूरज एक सजाएं

चंद कोशिशों से कुछ नहीं होता

चलो कोशिशों को मंजिल एक दिखाएँ

चंद दीपों से कुछ नहीं होता

चलो दीपों की माला एक बनाएं

चंद उसूलों से कुछ नहीं होता

चलो जिन्दगी को उसूलों का समंदर एक बनाएं

चंद फूलों की खुशबू से कुछ नहीं होता

चलो फूलों का उपवन एक सजाएं

CLICK & SUPPORT

You might also like