CLICK & SUPPORT

प्लास्टिक मिटा देंगे हम

प्लास्टिक मिटा देंगे हम

दुनिया से प्लास्टिक मिटा देंगे हम.

हम तुम सनम चलो खाले कसम |
दुनिया से प्लास्टिक मिटा देंगे हम |

ये गलता नही मिट्टी मे मिलता नही |
खाती गाये पेट उनके पचता नहीं | 
मरती गायों को मिल बचाएंगे हम |
हम तुम सनम चलो खाले कसम |

इसके बर्तन बोतल इस्तेमाल न करो |
छोड़ो प्लास्टिक घर से बेग ले चलो |
बचाना धरती हमारा परम धरम |
हम तुम सनम चलो खाले कसम |

कागज बेग थैला कपड़ा अपनाएंगे |
हर हाल प्लास्टिक हाथ ना लगाएंगे |
बिना प्लास्टिक आए काहे की शरम |
हम तुम सनम चलो खाले कसम |

रहेगी धरती जिंदा हम भी रहेंगे |
मिट्टी सलामत फल फूल फलेंगे |
जन जन संदेश सुना दो सजन |
हम तुम सनम चलो खाले कसम |
हम तुम सनम चलो खाले कसम |

श्याम कुँवर भारती [राजभर]

कवि ,लेखक ,गीतकार ,समाजसेवी ,

मोब /वाहत्सप्प्स -995550928  

ईमेल- [email protected]

कविता बहार से जुड़ने के लिये धन्यवाद

CLICK & SUPPORT

You might also like