CLICK & SUPPORT

विश्व कविता दिवस – बाबू लाल शर्मा

विश्व कविता दिवस (अंग्रेजी: World Poetry Day) प्रतिवर्ष २१ मार्च को मनाया जाता है। यूनेस्को ने इस दिन को विश्व कविता दिवस के रूप में मनाने की घोषणा वर्ष 1999में की थी जिसका उद्देश्य को कवियों और कविता की सृजनात्मक महिमा को सम्मान देने के लिए था।

21 मार्च विश्व कविता दिवस 21 March World Poetry Day
21 मार्च विश्व कविता दिवस 21 March World Poetry Day

कलम चले कालचक्र सी



. (१६मात्रिक)
कलम चले यह कालचक्र सी,
लिखती नई इबारत सारी।
इतिहासों को कब भूलें है,
लिखना देव इबादत जारी।

घड़ी सुई या चलित लेखनी,
पहिया कालचक्र अविनाशी।
चलते लिखते घूम घूम कर,
वर्तमान- आगे – इतिहासी।

मिटते नहीं कलम के लेखे,
जैसे विधना लेख अटल है।
हम तो बस कठपुतली जैसे,
नाचे नश्वर जगत पटल है।

शक्ति लेखनी जग पहचाने,
क्रांति कथानक,सत्ताधारी।
गोली , तोप, तीर , तलवारे,
बारूदी सत्ता से भारी।

कलमकार सिर कलम हुए है,
जब जब सत्ताधीशों से।
नई क्रांति से कलम मिलाती,
कुचली सत्ता नर शीशो से।

कूँची कलमशक्ति हथिया के,
नई व्यवस्था सत्ता करती।
कलमवीर सिरकलमी न हो,
ऐसी सोच व्यवस्था करती।

कलम रचाती क्रांति नवेली
नवाचार हर क्षेत्र करेगी।
पौधे कलम नस्ल बीजों से,
हरित क्रांति कर खेत बरेगी।

सत्य छाँटती, सतत लेखनी,
ज्यों दर्पण को कलम काटती।
सामाजिक सद्भाव पिरो कर,
ऊँच नीच मतभेद पाटती।
……
कलम अजर है कलम अमर है
कलम विजय है सर्व समर में।
कलमकार तन वस्त्र बदलते,
कलम बचे जग ढहे सगर में।

वेदों से ले संविधान तक,
रामायण ईसा कुरान तक।
कलम कालगति चलते रहती,
सृष्टिसृजन से प्रलयगान तक।
… ……..

बाबू लाल शर्मा

CLICK & SUPPORT

You might also like